सवाईमाधोपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार दानिश अबरार के इन्वेस्टमेंट समिट का काले झंडे दिखाकर विरोध करने की धमकी के 24 घंटे बाद ही उद्योग विभाग के अधिकारियों ने अपने निमंत्रण पत्र में बदलाव कर दिया है। जिला उद्योग विभाग द्वारा छपाई गए नए निमंत्रण पत्र में अब सीएम अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत के साथ चारों विधायकों के नाम जिला प्रमुख का नाम भी लिखवा दिया गया है। जिला उद्योग विभाग के इन्वेस्टमेंट समिट के निमंत्रण पत्र में सीएम गहलोत, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, प्रभारी मंत्री सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, प्रभारी सचिव डॉ. सुमित शर्मा, सवाई माधोपुर के स्थानीय विधायक और सीएम के सलाहकार दानिश अबरार,रामकेश मीणा, इंदिरा मीणा और अशोक बेरवा के नाम प्रकाशित कराए गए हैं। जिला उद्योग विभाग के इन्वेस्टमेंट समिट के नए निमंत्रण पत्र के साथ ही विवाद भी समाप्त हो गया। अब जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में आने के लिए राजी हो गए। इससे पहले निमंत्रण पत्र में प्रभारी सचिवों का नाम था। सीएम के सलाहकार नियुक्त किए गए विधायकों के नाम भी अपने जिले की इन्वेस्ट समिट के आमंत्रण पत्र में नहीं थे। जयपुर में होने जा रही समिट के निमंत्रण पत्र में प्रभारी मंत्री के साथ प्रभारी सचिव की जगह उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का नाम था। इसके बाद कांग्रेस विधायक वेद सोलंकी ने भी सवाल उठाए थे।

0 टिप्पणियाँ