जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की पांच हस्तियों को इस बार पद्म अवार्ड से नवाजे जाने की घोषणा हुई है। इनमें पूर्व आईएएस राजीव महर्षि, देवेंद्र झाझड़िया, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अवनी लेखरा और रामदयाल शर्मा को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजीव महर्षि को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा। पूर्व आईएएस महर्षि प्रदेश के मुख्यसचिव और CAG रहे हैं। देवेंद्र झाझड़िया को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा। झाझड़िया पैरालंपिक में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीत कर इतिहास रचा था।अवनी लखेरा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी और रामदयाल शर्मा को पद्मश्रीः चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। द्विवेदी एक अभिनेता है और चाणक्य धारावाहिक में उन्होंने कौटिल्य का किरदार निभाया था। सिरोही में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने पिंजर और मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। रामदयाल शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा। शर्मा को कला जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। अवनी लेखरा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा शूटर अवनी लेखरा ने इतिहास रचते हुए पहली बार दो मेडल पर निशाने लगाए. अवनी ने इन खेलों में एक गोल्ड और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में मरणोपरांत पदम विभूषण से सम्मनित किया जाएगा। कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
सीएम गहलोत ने दी शुभकामनाएं।
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि राजीव महर्षि और देवेंद्र झाझरिया को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अवनि लेखरा और राम दयाल शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

0 टिप्पणियाँ