अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अमरीका की राजदूत पैट्रिका ए लैसीना अलवर के सरिस्का भ्रमण पर पहुंची। उन्होंने सरिस्का बाघ परियोजना के रुट नंबर 1 कालाकुआं पर भ्रमण किया। हालांकि इस दौरान उनको बाघ के दीदार नहीं हुए। वहीं सरिस्का भ्रमण के बाद उन्होने सरिस्का के समीप एक होटल में ठहरी और रात्रि विश्राम किया। अमरीकी राजदूत लैसीना का सरिस्का स्थित गेस्ट हाउस पर डीएफओ सुदर्शन शर्मा, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने स्वागत किया। उसके बाद वो सरिस्का भ्रमण पर गईं। इस दौरान उन्होंने सरिस्का के रुट नंबर एक कालाकुआं मार्ग पर सफारी की, लेकिन उन्हें बाघ नहीं दिया। अमरीका राजदूत पैट्रिका ए. लैसीना के साथ जेड प्लस सुरक्षा और सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। उनके इस दौरे में सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर इंतजाम किए गए थे। सरिस्का आते समय उन्होंने थानागाजी के पुलिस थाने के सामने स्थित एक होटल पर चाय पी का आनंद भी लिया। सरिस्का के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि सरिस्का में लगातार वीआईपी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। यहां बाघ प्रतिदिन लोगों को नजर आ रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग भी घूमने के लिए सरिस्का पहुंच रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ