जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में अलसुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में कई जगह पर बूंदाबांदी तो कहीं पर रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।
बता दें, सीकर, टोंक, भरतपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर, जयपुर समेत कई जगहों पर आज बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। 4 संभागों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया और 5 संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के तहत जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, बीकानेर, नागौर समेत कई जगह पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सलाह जारी की है। किसानों को कहा गया है कि 1 सप्ताह तक फसलों का विशेष ध्यान रखें। तेज बारिश और ओलावृष्टि कई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। 

मौसम विभाग का अनुमान।
मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर समेत अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।