सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड क्षेत्र के सलेमपुर बालाजी के पास अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध दंपति के साथ मारपीट कर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश बीती देर रात को खेत पर बने हुए मकान में योजनाबद्ध रूप से दाखिल हुए। जहां पर केवल वृद्ध दंपत्ति ही घर पर थे ।ऐसे में अज्ञात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने योजनाबद्ध रूप से धावा बोल दिया और वृद्ध दंपत्ति को अपने कब्जे में लेकर सरसों के खेत में घसीट लाए और हाथ पैरों में पहने हुए कड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटने की कोशिश की गई।
 ऐसे में एक कड़ा तो बदमाशों ने लूट कर निकाल लिया तथा दूसरा कड़ा जब नहीं निकला तो हाथ पैर काटने को उतारू हो गए। ऐसे में वृद्ध दंपत्ति ने गुहार की कि अन्य सभी सामान ले जाएं लेकिन हाथ पैर नहीं काटे ।बदमाशों ने दंपति के साथ जमकर मारपीट की साथ ही उन्होंने घर में रखे हुए 1 लाख 13 हजार रुपये नगद, घी का पीपा तथा अन्य कीमती सामान आदि लूट कर फरार हो गए ।सुबह परिजनों को जब इसका पता लगा तब लोग मौके पर एकत्रित सुबह और घायल दंपत्ति को सामान्य चिकित्सालय उपचार हेतु भर्ती करवाया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। घायल दंपत्ति का सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी है।