जालोर से गणपत सिंह मांडोली।
जालोर के जसवंतपुरा ब्लॉक के समस्त विभागों के कर्मचारियों द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया।
पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आयोजित कैंडिल मार्च से पूर्व रेवदर रोड पर माताजी मंदिर परिसर के सामने स्थित मैदान में सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी के साथ नवीन पेंशन योजना का विरोध करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। सभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्नोई ने विविध केडर्स के समस्त कर्मचारी संगठनों को एकजुट होकर नवीन पेंशन योजना के विरूद्ध लामबंद होने एवं इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आंदोलन छेड़ने के लिए क्रांतिकारी आह्वान किया।
इस मौके पर दिनेश विश्नोई ने पुरानी व नई पेंशन स्कीम के अंतर को समझाते हुए कर्मचारियों के साथ होने वाले छलावे के विरुद्ध लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया।
डूँगर सिंह काबावत ने समस्त कर्मचारियों को साझा संघर्ष करने तथा सुनियोजित रणनीति के तहत संघर्ष के लिए कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसी क्रम में रामकरण चारण ने जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं के लिए पुरानी पेंशन व कर्मचारियों के लिए नवीन पेंशन योजना व्यवस्था के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि सत्ताधारी सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है जिससे प्रदेश एवं देश के समस्त कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। बैठक को सम्बोधित करते हुए विक्रमसिंह चारण ने कहा कि इस योजना के लागू होने से कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है इसमें होने वाले निवेश शेयर मार्केट पर आधारित होने के कारण इसका प्रतिफल अनियमित असुरक्षित है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब खान सोमता ने नवीन पेंशन योजना से होने वाले आर्थिक नुकसान से अवगत करवाते हुए कहा कि यदि समय रहते संघर्ष को तेज नहीं किया गया तो आने वाले समय मे इसका खामियाजा समस्त नवीन पेंशन धारी कार्मिकों को भुगतना पड़ेगा। इस क्रम में प्रगतिशील के ब्लॉक अध्यक्ष जसाराम विरास ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए जी-जान से संघर्ष में जुटने की बात कही। इस मौके पर भगवत सिंह ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने और व्यापक धरने प्रदर्शन की रणनीति बनाने की बात कही।
भोमाराम सिंघल ने आंदोलन को गति प्रदान करने और एकजुटता के साथ लड़ाई को तेज करने की बात कही।
इस मौके पर मोहम्मद असलम ने बताया कि भविष्य में बढ़ने वाली महंगाई के अनुपात में इस योजना का प्रतिफल अत्यंत न्यून होगा जिससे कर्मचारी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तक नहीं कर पायेगा। मंत्रालयिक कर्मचारी भरत प्रजापत ने नवीन पेंशन को हर हाल में निरस्त कर पुरानी पेंशन की बहाली तक इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाने और कड़े से कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने हेतु आह्वान किया।
अंत मे ब्लॉक संयोजक राजेन्द सिंह मांडोली ने समस्त कर्मचारियों को सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन काला राम पहाड़ियां ने किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह चारण, गणपत सिंह, बुधाराम, शांतिलाल मेघवाल,फतेह कुमार, नारायण लाल, बाबूलाल बोसिर, भीमाराम, कमलेश कुमार, प्रवीण गर्ग, बगाराम प्रजापत, परमेश्वर कुमार, जयंतीलाल सेन, जेपाराम परमार, हेमंत घांची, नरेंद्र सिंह, किशन लाल देवासी, रतनाराम, ओमप्रकाश पुरोहित, प्रवीण कुमार पुरोहित, शैतान सिंह, वचनाराम, रामसिंह ,नेमाराम,अशोक भंडारी,नरेंद्रपाल सिंह,कृष्णकांत,,,भगवत सिंह देवल,देविदान,रावताराम,प्रेमसुखशिव दयाल मीणा ,दशरथ कुमार,अभिमन्यु सिंह,जयंतीलाल सेन ,हीरालाल,भवरलाल पुरोहित,देवीसिंह चेकला,फूलवन्ती, पृथ्वीराज, नैना भारती समेत सैंकड़ो कमर्चारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ