उदयपुर से भगवान प्रजापत।
नए साल की पहली सुबह दो महिलाओं के जीवन में अंधेरा कर गयी। शहर के अम्बामाता क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी। चरक छात्रावास के समीप शनिवार को तेज़ रफ़्तार से आ रही कार ने एक बाइक को चपेट में ले लिया, बाइक सवार युवक और एक महिला रोड़ किनारे जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके अलावा बेकाबू कार की चपेट में रोड़ किनारे सब्जी बेच रही महिला भी आ गयी। हादसा इतना तेज था कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मल्लातलाई से राडाजी चौराहा की तरफ जा रही तेज रफ्तार की कार ने दो महिलाओं सहित एक युवक को चपेट में ले लिया। इसमें दो महिलाओं की मौत हा गयी जबकि गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मृतक महिलाओं की पहचान सविता और कहकशा शेख के रूप में हुई। इस हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने अम्बामाता थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को सड़क किनारे रखवाया और एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद शवों को उसमें रखवाकर मोर्चरी में भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाकर रोड़ जाम को खुलवाया। पुलिस नेे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तो वही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोर्चरी में परिजनों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी और पुलिस से कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों का पोस्टमार्टम नही हो पाया था।

0 टिप्पणियाँ