सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में नए साल का जश्न बेहद ही यादगार रहा। हजारों की तादाद में देशी तथा विदेशी पर्यटको ने होटलों में नए साल का यादगार जश्न मनाया। देश एवं दुनिया के कोने-कोने से आए देशी तथा विदेशी सैलानी रणथंभौर की होटलों में नए साल के जश्न पर मस्ती में सराबोर होकर के एक साथ झूमे नाचे और गाए। होटलों में नए साल के अवसर पर कैंप फायर किया गया ।
इसके साथ ही लोक गायकों द्वारा लोकगीतों की छटा भी बिखेरी गई ,31st दिसंबर अर्धरात्रि के बाद तक होटलों में लगातार संगीत गूंजता रहा और संगीत के साथ साथ सैलानी नए साल के जश्न में झूमते रहे। नए साल के अवसर पर रणथंभौर की होटले दुल्हन की तरह से सजाई गई। जैसे ही घड़ी घड़ी की सुई 12:00 पर आई।  होटलों में भव्य आतिशबाजी का मुजाहिरा भी देखने को मिला। एक दूसरे ने नए साल की शुभकामनाएं दी और यह भी मनोकामना की कि आने वाला साल बेहद खुशियों भरा हो ।कई होटलों में आज भी इसी तरह का सेलिब्रेशन लगातार जारी है।