जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में 1 जनवरी को यानी की आज कुल 52 ओमिक्रोन के नये केस सामने आए हैं। इनमें से जयपुर 38, प्रतापगढ़, सिरोही, बीकानेर में 3-3, जोधपुर में 2 तथा अजमेर, सीकर एवं भीलवाड़ा में 1-1 नये रोगी पाये गये है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उक्त सभी व्यक्तियों की संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कान्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए ओमिक्रोन पाॅजिटिव केसेस को डेडिकेटेट ओमिक्रोन वार्ड में आईशोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उपरोक्त 52 व्यक्तियों में से 9 विदेश यात्रा से लौटे है, 4 व्यक्ति विदेशी यात्रियों के कान्टेक्ट है तथा 12 व्यक्तियों ने अन्य राज्यों से यात्रा की है। 2 पूर्व में पाये गये ओमिक्रोन के कान्टेक्ट है। राज्य में वर्तमान में अब तक 121 व्यक्ति ओमिक्रोन पाॅजिटिव
पाये गये है। पूर्व में पाये गये 69 ओमिक्रोन व्यक्तियों में से 61 रिकवर हो चुके है।