उदयपुर से भगवान प्रजापत।
कोरोना महामारी के बीच दिसम्बर माह में लेकसिटी में पर्यटकों के आने के सारे रिकोर्ड टूट गए। दिसम्बर माह में एक लाख 80 हजार देशी पर्यटक पहुंचे, इसके अलावा 1600 से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे। पर्यटन अधिकारी शिखा सक्सेना ने बताया कि दिसम्बर माह में देश के अलग-अलग राज्यों से 1 लाख 80 हजार पर्यटक लेकसिटी पहुंचे और यहां की सुंदरता को निहारा। 
शहर सहित पूरे जिले में अलग-अलग पर्यटनों स्थलों पर घुमते हुए पर्यटकों ने यहां के इतिहास के बारे में जानकारी ली। खासकर नववर्ष मनाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक माह के अंतिम दिनों में पहुंचे थे। 
लेकसिटी की ख्याति का सभी को रखना होगा ख्याल।
लेकसिटी देश ही नही बल्कि विश्व में अपनी अलग पहचान रखता हैं। इसकी वजह से लाखों पर्यटक हर वर्ष यहां आते हैं लेकिन इसकी साख को बरकरार रखना यहां के लोगांे के साथ साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बन जाती हैं। खासकर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारी इस बात का ख्याल रखें कि यहां पर आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हो। इसके अलावा पर्यटक यहां पर आने के बाद अपने आप को ठगा सा महसूस नही करें।