हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।
73 वां गणतंत्र दिवस हनुमानगढ़ जिलेभर में कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने सुबह 8.15 बजे जिला कलेक्टर निवास पर और 8.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। सभी राजकीय कार्यालयों पर कार्यालय अध्यक्षों के द्वारा 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर के अलावा हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार,जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो, डीजे कैडर से राजेश शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ,एडीजे पलविंद्र सिंह, एडीजे और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव संदीप कौर, पोक्सो जज मदन गोपाल आर्य, सीजेएम धनपत माली, एसीजेएम रमेश ढालिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती महेश्वरी बरोड़, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट साजिद हुसैन, नगर परिषद चेयरमैन गणेशराज बंसल, भूपेन्द्र चौधरी, दयाराम जाखड़, एडवोकेट मुश्ताक मोहम्मद जोइया, एडीएम प्रतिभा देवठिया, सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा, एडिशनल एसपी जस्साराम बोस, डीआईजी स्टांप कैलाश चंद्र शर्मा, डीएसओ राकेश न्यौल, एसडीएम डॉ अवि गर्ग, एसई डिस्कॉम एमआर बिश्नोई, एसई पीडब्ल्यूडी गुरनाम सिंह, सीएमएचओ डॉ नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ दीपक मित्र सैनी, डीटीओ जगदीश अमरावत, एसीएमएचओ डॉ पवन छींपा, सीडीईओ वीरेन्द्र सिंह, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, डीईओ प्रारंभिक रामेश्वर गोदारा, महिला बाल विकास उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी,जिला युवा अधिकारी मधु यादव, संयुक्त निदेशक पशुपालन डाक्टर हरीश गुप्ता, एडीपीसी जितेन्द्र बटला, बार संघ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लेघा, एडीईओ माध्यमिक रणवीर शर्मा, तहसीलदार दानाराम, नगर परिषद अधिशाषी अभियंता सुभाष बंसल, महिला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नथमल डिडेल के द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डिडेल द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। राजस्थान पुलिस, थर्ड आरएएसी, होमगार्ड, शारीरिक शिक्षकों इत्यादि की टुकड़ियों द्वारा परेड का भव्य प्रदर्शन किया। जिला कलक्टर ने परेड को सलामी दी। परेड का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रभान ने किया। वहीं थर्ड आएएसी टुकड़ी का नेतृ्त्व प्लाटून कमांडर रोहताश ने, राजस्थान पुलिस पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार आर्य, राजस्थान पुलिस महिला का नेतृत्व संध्या बिश्नोई, राजस्थान होम गार्ड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर इंद्र कुमार निनाणिया, शारीरिक शिक्षकों की टुकड़ी का नेतृत्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर की शिक्षिका कुमारी चंपा रानी ने किया। अजमत अली के नेतृत्व में पुलिस बैंड ने भव्य प्रस्तुति दी। परेड के तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस लाइन घुड़साल इंचार्ज और उत्तम सेवा मेडल प्राप्त मांगीलाल भारी ने टेट पैगिंग व सलामी के जरिए घुड़सवारी का रोमांचक प्रदर्शन किया। घुड़सवारी के बाद मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, एसपी अजय सिंह, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, नगर परिषद चेयरमैन गणेशराज बंसल इत्यादि ने गुब्बारे छोड़े। एडीएम प्रतिभा देवठिया ने राज्यपाल ने नाम संदेश पढ़ा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंडित गिरीराज शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा म्हारो प्यारो राजस्थान गीत पर नृत्य, बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा गिद्दा और शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा ये देश है मेरा गीत पर सामूहिक नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। नोहर की कुमारी अल्का ने दल बादली रा कुआं गाने पर एकल प्रस्तुति दी।
वीरांगनाओं का सम्मान व पारितोषिक वितरण।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2000 में राजौरी सेक्टर में शहीद हुए चमकौर सिंह की धर्मपत्नी मनदीप कौर और मणिपुर में वर्ष 2007 में आतंकवादियों की फायरिंग में शहीद हुए ओमप्रकाश की पत्नी रामवंती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट कार्य करने पर 64 गणमान्य व्यक्तियों का मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
झांकियों का हुआ प्रदर्शन।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ट्रेफिक पुलिस की ओर से विभिन्न थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन नवज्योति विकलांग संस्थान के भीष्म कौशिक और सतीपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की लेक्चरर शसरिता राघव की ओर से किया गया।
शिक्षिकाओं ने दी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की प्रस्तुति।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा कलेक्टर निवास और जिला कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण के दौरान संगीतकार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षिकाओं रजनी शर्मा, दीक्षा अरोड़ा, मंजू गुप्ता, वनीता रानी, पुष्पा वर्मा ने एडीईओ रणवीर शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रगान औऱ राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई।
कृषि उपज मंडी समिति डबलीराठान में भी फहराया गया तिरंगा।
73 वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी समिति डबलीराठान में भी तिरंगा फहराया गया। मंडी अध्यक्ष अतुल गुंबर ने बताया की हर गणतंत्र दिवस व स्वतंत्र दिवस पर मंडी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही गुम्बर ने कहा की हमें व देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाने व सविधान निर्माताओं को हमेशा याद रखना चाहिए। क्योंकि वही लोगो की वजह से हम आज आजादी की सांसे ले रहे है।इस मौके पर गगन नारंग,भीमसैन चौधरी,मुकेश कथूरिया व मार्किट कमेटी के प्रभारी आमीन खान,अमर सिंह माजूद रहे।
पत्रकारों और पुलिस-प्रशासन के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट मैच।
हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह के आयोजन के बाद पत्रकारों और पुलिस- प्रशासन की टीम के बीच जंक्शन स्थित जिला क्रिकेट क्लब में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।

0 टिप्पणियाँ