जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान में 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिस में जार प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल, प्रदेश महासचिव दीपक पंवार, ग्रेटर जयपुर अध्यक्ष राकेश शर्मा पूर्व महासचिव दीपक शर्मा और हेरिटेज जयपुर अध्यक्ष अभय कुमार  की उपस्थिति के साथ मुख्य आतिथि के रूम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आल इंडिया प्रोर्फ़ेशनल कॉग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, जार विधि प्रकोष्ठ मनोरमा शर्मा, ब्रम्हकुमारी, इंचार्ज पूनम दीदी, वरिष्ठ पत्रकार रिछपाल पारीक, ललित सांचौरा जयपुर व्यापार संघ अध्यक्ष, बीएस राघव जयपुर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष, महिपाल सिंह मकराना, राजपूत करणी सेना अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह खबर फ़ास्ट, सुरेश दैनिक नवज्योति, देश का दर्पण पवन शर्मा ,हरिराम सिंह ब्यूरो चीफ, वीरेंद्र सिंह खंगारोत हिन्दू सेना पत्रिका ओर अन्य पत्र पत्रिकाओं के संपादक एवं संवाददाताओं को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए राजीव अरोड़ा  ने पत्रकारों की समस्याओं को सुना और कहा कोई भी समस्या हो तो सरकार को अवगत कराकर उस के समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि जार से मे पिछले 15 साल से जुड़ा हूं । जार ने कुछ सालों से मुझे याद नही किया पर मुझे आज याद किया और मैं तुरन्त हाजिर हो गया । मैने जब पहली बार आया था तब भी मेने कहा था आपकी जो भी समस्या होगी उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। मुझे आज भी याद है कि मैंने यही से अंग दान की परंपरा को शुरू किया था और आज अंग दान की वजह से 200 लोगो से ज्यादा अंग दान कराने में सफलता मिली है और करीब 600 लोगों को नया जीवन मिला है। इस काम में मुझे पत्रकारों का पूरा सहयोग मिला है। कार्यक्रम में बोलते हुए जयपुर सब जॉन इंचार्ज पूनम दीदी ने कहा की सत्य को साथ लेकर कलम चलाओ तो प्रथम स्तम्भ को भी बल मिलता है और चौथे स्तम्भ को भी प्रथम स्तम्भ को भी सफलता मिलती है । वही करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा पत्रकारों को आज कल सत्य लिखने से डर लगता है। इस स्तम्भ का संरक्षक बनने की पूरी कोशिश करूंगा ओर उन के साथ कंधा से कंधा मिला कर चलने को तैयार हूँ । वही ललित सांचौरा जयपुर व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा पत्रकार हमारी बात सरकार तक पहुचने में हमारी मदद करते हैं। आज अगर उसको किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो व्यापार मंडल उन के साथ खड़ा है। कभी पत्रकारों को अकेला ओर किसी वस्तु स्थिति के अभाव नही आने दिया जाएगा। क्योकी हम सरकार को मात्र आंदोलन कर के ही जगा सकते हैं, पर हमारी बात को सरलता से बिना किसी आंदोलन के हमारी बात को यही लोग हैं जो पहुचाते है और उस बात को सरकार को मानना भी पड़ता है । जार की एक कर्मठ कार्यकर्ता तारा बेगम जो पूरे भारत माता के लिवाज में आई जिन को मुख्य अतिथि ने बहुत सराहना की। ओर जार के कार्यक्रम का आकर्षण का केन्द्र बनी।
कार्यक्रम में मुकेश मिश्रा, सुभाष मित्रुका और सुभाष शर्मा ने भी अपना योगदान दिया।