झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
73वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड श्रीजी मेहमी स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रातः 9 बजे जिला कलक्टर भारती दीक्षित ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद जिला कलेक्टर ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट्स गाइड्स, सिविल डिफेन्स के स्वयं सेवकों द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा राज्यपाल का संदेश पढ़ कर सुनाया गया ओर जिले की 43 प्रतिभाओं को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 शहीद मुकुट बिहारी मीणा की बिटिया ओर पत्नी को भी जिला कलक्टर ने शाल ओढ़ाकर गरिमामय सम्मान दिया। विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओं, विकास कार्यों व जागरूकता को लेकर निकाली गई झांकिया गणतन्त्र दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण रही।
मुख्य समारोह से पूर्व जिला कलेक्टर भारतीय दीक्षित ने निर्भय सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रातः 8:00 बजे मिनी सचिवालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया।