सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाया गया । जहां जिला प्रभारी मंत्री भजन लाल जाटव ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत पुलिस परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 प्रतिभाओं को सम्मान देकर नवाजा गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया कलेक्टर सुरेश कुमार ओला एसपी सुनील बिश्नोई सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया । इसके अलावा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अन्य कई कार्यक्रम रद्द भी रखे गए ।इस अवसर पर मंत्री भजन लाल जाटव ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना संदेश भी दिया।

0 टिप्पणियाँ