जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वाणिज्य कर आयुक्त रवि जैन ने मुख्य कर भवन के प्रांगण में मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कार्मिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रवि जैन ने कहा कि मतदान का अधिकार एवं उसका सम्यक प्रयोग करके ही लोकतंत्र को सशक्त एवं जीवंत बनाया जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) जगवीर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ