जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नए साल के पहले दिन जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर भवन के पास भगदड़ मच गई। इस घटना में अभी तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। भगदड़ में मारे गए लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से वैष्णो देवी आए थे। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णोदेवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वे इस नुकसान को सहन करने के लिए मजबूत बने रहें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आपको बता दे,कि जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर मे भगदड मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ हुई। ये घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुई। हादसा अल सुबह करीब 2.45 बजे हुआ।अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ उस समय हुई जब नए साल की शुरुआत के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वैष्णो देवी भवन में जमा हो गई।

0 टिप्पणियाँ