जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
केंद्र की नरेंद्र माेदी सरकार ने राजस्थान काे प्राथमिकता पर रखते हुए 18 लोगों को विभिन्न संस्थाओं में निदेशक बनाया गया है। जाे पेशे से किसी न किसी प्राेफेशन से जुड़े हैं। इनमें इंजीनियर, अधिवक्ता, सीए-सीएस, डाॅक्टर, सरकारी सेवाओं में शामिल रह चुके हैं। पुलिस सेवा से रिटायर्ड राजेंद्र शेखावत काे रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम के संस्थान भारत डायनामिक लि. में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। ओएनजीसी में जयपुर के भाजपा नेता पर्यटन प्रकाेष्ठ के संयाेजक एडवाेकेट मनीष पारीक काे ओएनजीसी में और प्राे. बीपी सारस्वत काे भारत पेट्राेलियम का  स्वतंत्र निदेशक बनाया है। बैंकिंग सेक्टर में शंकरलाल अग्रवाल पंजाब एंड सिंध बैंक और पंकज जोशी को पंजाब नेशनल बैंक का निदेशक, किसानी में याेगदान रखने वाले काशीराम गाेदारा काे नेशनल फर्टीलाइजर, कर्नल बिशंभर काे आयुध डिपाे में माैका मिला है। पाेर्ट कंपनी में नाहर सिंह माहेश्वरी काे शामिल किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्र की ओर से की गई नियुक्तियों में पूरे प्रदेश से लाेगाें का चयन हुआ है। ये वे लाेग हैं, जिन्हाेंने पार्टी के लिए याेगदान दिया है या दे रहे हैं। आंकड़ा 500 तक तो पहुंच चुका है, और बढ़ने की संभावना है।