सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ख़ाद्य सुरक्षा टीम द्वारा आज एक जनवरी से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का आगाज कर दिया गया । जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आज एक जनवरी से आगामी 31 मार्च तक जारी रहेगा ,जिसके तहत मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जायेगा। आज से शुरू हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्द सुरक्षा टीम जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पहुँचे ,जहाँ टीम द्वारा मिठाईयां व बेसन के तीन सैम्पल लिए गए। खाद्य निरीक्षक पदम् कुमार परमार ने बताया कि टीम द्वारा लिए गए सैम्पल जाँच के लिए भिजवाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि अगर टीम द्वारा लिए गए सैम्पल जाँच में सही नही मिले तो लक्ष्मी मिष्ठान भंडार संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।

0 टिप्पणियाँ