जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान पुलिस सेवा के चार अधिकारीयों को जल्द ही आईपीएस कैडर मिल जायेगा।  राज्य सरकार की ओर से 5 खाली पड़े आईपीएस पदों के लिए 15 अधिकारीयों के नाम भेजे गए थे बृहस्पतिवार को UPSC के एक बैठक में इस सूची में से चार नामों का चयन कर लिया गया है। ये चार भाग्यशाली अधिकारी हैं सुरेंद्र सिंह, संजीव नैन, नरेंद्र सिंह और योगेश गोयल। पांचवे स्थान के लिए सत्यपाल मिड्डा का नाम है परन्तु उनके खिलाफ ACB में एक मामला लंबित है सो उस केस के फैसले के अनुसार ही मिड्डा का भविष्य तय होगा।  सूत्र बतातें हैं कि मामला लंबित हियते हुए भी मिड्डा का नाम इसलिए प्रयोजनार्थ रखा गया क्योंकि उनके खिलाफ अभी तक चार्ज शीट पेश नहीं की गई है। UPSC में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव निरंजन आर्य और डीजीपी लाठर भी मौजूद थे।  यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भरतलाल मीणा को पहले ही RPS से IPS में पद्दोन्नत कर दिया गया था जबकि CAT के आदेश पर मीणा के खिलाफ 16 cc की चार्ज शीट वापस ले ली गई थी।