जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नई दिल्ली के होटल ताज विवांता मे MRS INDIAONE IN A MILLION " CONTEST का आयोजन 24 दिसंबर को किया गया। इस आयोजन मे देश की 100 महिला प्रतियोगीयों ने भाग लिया। आयोजनकर्ता प्रशान्त चौधरी और स्वाति ने शादीशुदा महिलाओं को अपना टेलेंट प्रस्तुत करने के लिए एक अच्छा व सुनियोजित प्लेटफार्म दिया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म जगत की अभिनेत्री अदिति गोवीव्रेकर ने विजेताओं को ताज पहनाया। इस आयोजन में राजस्थान जयपुर से एकमात्र प्रतियोगी  श्रीमती शर्मिष्ठा विजयवर्गीय ने शिरकत की और सेकंड रनर अप का ताज जीतकर राजस्थान प्रदेश परिवार व समाज को गौरान्वित किया। इस किताब के लिए सभी की ओर से श्रीमती शर्मिष्ठा विजयवर्गीय धर्मपत्नी पुलकित विजयवर्गीय सुपुत्री श्रीमती ममता एवं जितेंद्र विजयवर्गीय एवं पुत्रवधू डॉक्टर कमलेश एवं मंजू लता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।