स्पेशल डेस्क।
साल 2021 समाप्त होने को है और प्रदेश की वरिष्ठ नौकरशाही को इन्तजार है 31 दिसंबर की शाम का। जी नहीं नए साल के जश्न के किए नहीं बल्कि परंपरा के अनुसार डीओपी द्वारा निकले जाने वाली लिस्ट का। इस सूची में वरिष्ठ आईएएस से लेकर जिला कलेक्टरों की बदली देखने में आएगी।
सूची में सबसे ऊपर नाम होगा 1992 बैच के अधिकारी अभय कुमार का नाम। इन्हें पद्दोनत कर अतिरिक्त मुख्य सचिव (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ACS ) बनाया जायेगा। ये राज्य के आठवें ACS होंगे और चौथे ऐसे जिनकी बैठक सचिवालय में ही रहेगी।
इसके बाद नाम होंगे वैभव गालरिया, टी रविकांत और सुबीर कुमार के। ये तीनों ही 1998 बैच के हैं और इन तीनों को पद्दोनत कर प्रमुख सचिव (Principal Secretary P.S. ) बनाया जायेगा। नतीजे में गालरिया और रविकांत को मौजूदा पद छोड़ने होंगे क्योंकि इनके मौजूदा विभाग के P.S. अखिल अरोड़ा हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव तथा वित्त सचिव (राजस्व) पर नए नाम देखने को मिलेंगे। इन पदों के लिए कई अफसर कतार में हैं।
2007 बैच के श्रवण कुमार उन 7 अफसरों में से एक हैं जिन्हें सचिव पद पर पद्दोनत किया जायेगा। वर्तमान में वे गृह विभाग में विशेष सचिव हैं लेकिन इस विभाग में सचिव पद पर पहले से सुरेश चंद गुप्ता तैनात हैं। यदि सरकार चाहे तो गृह विभाग में दो सचिव रख सकती है अन्यथा श्रवण कुमार का जाना तय है।
यह लगभग तय है की 1 फरवरी को नए मुख्य सचिव के मनोयन पर सभी प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव बदले जायेंगे पर वर्षांत में भी बदलाव से इंकार नहीं किया जा सकता।
सचिव स्तर के अधिकारीयों की एक लिस्ट तो 31 दिसंबर तक आना तय है क्योंकि चिकित्सा और वित्त विभाग में नए अधिकारी आने हैं। चर्चा JDA, कर भवन, परिवहन भवन और सहकार भवन में बदलाव की भी है। इधर राजनीतिक स्तर पर कुछ जिलिन में कलेक्टर बदलने की मांग है और डीओपी विभाग भी कुछ कलेक्टरों को शिकायतों या खराब कार्य के कारण बदलना चाह रहा है। प्रशासन शहरों/गावों के संग की वजह से कलेक्टरों के तबादले पर लगा बन भी 31 दिसंबर को उठ जायेगा सो लगभग दो दर्जन कलेक्टर बदले जा सकते हैं। महीने ही 17 RAS से IAS में पद्दोनत किया गया है इसीलिए इनको भी जगह दी जानी है। सम्भावना यही है की नए साल में ये अफसर नई जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।
पहले यह माना जा रहा था कि चूँकि सीएम गहलोत राजनीतिक खासे व्यस्त थे सो वे इन तबादलों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे पर अब ऐसा नहीं है वे इसी सप्ताह में एक लिस्ट जारी करवा देंगे।

0 टिप्पणियाँ