झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले में भी कोविड-19 ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिसके तहत जहां एक और नागरिकों को कोविड नियमो की पालना हेतु प्रेरित किया जा रहा, तो वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण को भी गति दी जा रही है। ऐसे में मंगलवार को डग ब्लॉक सीएमओ डॉ राजकुमार वाघेला ने उस समय बेहतरीन प्रयास किया, जब मीडिया कर्मियों द्वारा उन्हें सूचना मिली कि चिट्ठी पूरा के जंगल क्षेत्र में पाली जिले से आए रेबारी घुमंतु परिवार अभी तक नहीं टीकाकरण से वंचित है ऐसे में सूचना पाते ही डग बीसीएमओ डॉ राजकुमार वाघेला हेल्थ वर्कर्स की टीम के साथ रिमझिम बारिश के बावजूद चिश्ती पूरा के जंगलों में पहुंचे और मौके पर मिले पाली जिले के रेबारी परिवारों के महिलाओं व पुरुषों को कोविड के टीके लगाए।
 बीसीएमओ डॉ राजकुमार वाघेला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, कि चिश्तीपूरा के जंगल क्षेत्र में अपने भेड़ों व ऊँटो का पड़ाव डाले रैबारी परिवारो के महिलाओं व पुरुषों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है। जिस पर उन्होंने रेबारी परिवार के मुखिया भीम पटेल को मीडिया की मदद से सभी रैबारी सदस्यों को कोविड के टीके लगवाने के लिए सहमत करवाया और रिमझिम बारिश के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ चिश्तीपूरा के जंगलों में पहुंचे, जहां मौजूद पाली जिले से आए रेबारी परिवारो के करीब 40 महिलाओं व पुरुषो को कोविड-19 टीका लगाया। 
इस दौरान सभी रेबारी परिवार सदस्यों को कोविड से बचाव हेतु जागरूकता की जानकारी भी दी।