जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश कार्यालय पर आज कांग्रेस के 137 वां स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि आज कांग्रेस के 137 वां स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) पर प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी कांग्रेसजनों को शामिल होना है। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे।
आज पीसीसी में होने वाले कार्यक्रम में जयपुर शहर के ग्रेटर एवं हेरिटेज के विधायक-विधायक प्रत्याशी, मेयर- डिप्टी मेयर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित जयपुर शहर के सभी प्रमुख कांग्रेसजनों को शामिल होना है।