श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो कनिष्ठ सहायकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । मामला श्रीगंगानगर के गज सिंह पुर कृषि उपज मंडी समिति का है।  जहां परिवादी चेतन प्रकाश से रिश्वत की राशि लेते हुए दोनों कनिष्ठ सहायकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  एसीबी के बीकानेर संभाग के एसपी गगनदीप सिंगला के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गज सिंह पुर कृषि उपज मंडी समिति क्षेत्र के  स्थानीय वार्ड नंबर 2 निवासी चेतन प्रकाश की कच्ची आढ़त की दुकान है उसने पक्की आढ़त का लाइसेंस लेने के लिए कृषि उपज मंडी समिति  में आवेदन किया गया था। इस संबंध में वह कनिष्ठ सहायक मोहनलाल और संतलाल से मिला, उन्होंने उसे निर्धारित प्रक्रिया बताते हुए 10 हजार रुपये की एनएससी लगाने के लिए कहा। यह कार्यवाही पूरी करने के बाद जब उनसे लाइसेंस लेने गया तब उसने खर्चा पानी के नाम पर 10 हजार रुपये देने की मांग की। रिश्वत नही देने पर  आरोपी संतलाल और मोहनलाल द्वारा लाइसेंस नहीं दिए जाने पर पीड़ित चेतन प्रकाश ने श्रीगंगानगर की एसीबी चौकी से संपर्क किया। आरोपों का 3 दिसंबर को सत्यापन किया गया। मामले का सत्यापन होने के बाद श्रीगंगानगर चौकी के इंस्पेक्टर विजेंद्र शीला तथा एएसआई हंसराज के नेतृत्व में टीम बनाई गई जिसमें संजीव कुमार भवानी सिंह दिनेश कुमार प्रदीप सिंह, सुबह सिंह आदि कांस्टेबल ने भी अपना योगदान दिया। टीम द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुए चेतन प्रकाश से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी मोहनलाल कनिष्ठ सहायक तथा आरोपी संतलाल कनिष्ठ सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे कार्यवाही जारी है