हनुमानगढ़ विश्वास कुमार।
राजस्थान पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर रचना बिश्नोई ने नवाचार करते हुए "मासिक सत्य" कैंपेन के तहत झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को मासिक धर्म के समय सैनेटरी पैड का इस्तेमाल करने व खुद की साफ-सफाई रखने के बारे में जागरूक करते  हुए महिलाओं और बच्चियों को सैनेटरी पैड की उपयोगिता,नियमित उपयोग तथा उपयोग के बाद पैड के निस्तारण के तौर-तरीकों से अवगत करवाया।साथ ही करीबन 100 से अधिक महिलाओं को सैनेटरी पैड भी वितरित किये गये।रचना बिश्नोई ने बताया की उन्हें कुछ महिलाओं ऐसी मिली हमने तो सेनेटरी पैड देखा ही पहली बार है और एक महिला ने बताया कि खाना कपड़े,जूते बांटने तो खूब लोग आते हैं लेकिन सैनेटरी पैड वितरित करने और इनकी उपयोगिता बारे में पहली बार किसी ने जागरूक किया है।इस मौके पर अनवी व सुरुची उपस्थित रही