चित्तौड़गढ़ गोपाल चतुर्वेदी।
राज्य शासन सचिव विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा मंगलवार दोपहर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। जहां पर उन्होंने किला रोड स्थित फायर स्टेशन कार्यालय मे संचालित हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत संचालित हो रहे शिविर का निरीक्षण करने के साथ संकेतिक रूप से पट्टों का वितरण भी किया। स्वायत विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा मंगलवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत पाडलपोल के समीप फायर स्टेशन कार्यालय में संचालित हो रहे शिविर का जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, आयुक्त नगर परिषद रिंकल गुप्ता और पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के साथ निरीक्षण कर सांकेतिक रूप से पट्टों का वितरण किया। निरीक्षण के पश्चात शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुकरणीय सोच के अनुरूप चित्तौड़गढ़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान पर संतुष्टि जिला कलेक्टर के नेतृत्व में इन शिविरों में पट्टा वितरण के अलावा भी आमजन के कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि पार्षदों के इस अभियान में जुड़ने के साथ शिविरों में आमजन की उपस्थिति बढ़ेगी और उनके कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जा सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ