चित्तौड़गढ़ गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ मुख्यालय के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंगलवार से छः दिवसीय 65 वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्र - छात्राए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस प्रतियोगिता मे राज्य भर से बालक ओर बालिकाओं कि अलग अलग 35 टीमें भाग ले रही है। 65 वी राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्र छात्रा प्रतियोगिता का शुभारम्भ इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। छः दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य भर से विभिन्न विद्यालयों से बालक और बालिका वर्ग में 14 वर्ष से कम आयु की 35 - 35 टीमो के करीब 350 से अधिक प्रतियोगी भाग ले रहे है। जो एथलेटिक से संबंधित 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमे 100 मीटर के सभी इवेंट लंबी कूद ऊंची कूद गोला फेक सहित कई अन्य प्रतियोगिता में अपना दमखम पेश करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने अपने उदबोधन मे कहाँ कि मेवाड़ की इस वीर भूमि पर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना बहुत ही सौभाग्य का विषय है और उन्होंने सभी प्रतियोगियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के साथ अपना दमखम लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खेलों को बढ़ावा देने के साथ साथ खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान के साथ सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करवा रहे हैं इससे खेलों के स्तर में सुधार होने के साथ प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा, प्रेम प्रकाश मुंडड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शांतिलाल सुथार, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के लोकेशन हेड सी चंद्रु, पार्षद रणजीत लोठ सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ