सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में बेहद आश्चर्य चकित करने वाला वाकिया घटित हुआ । जहां बाघिन सुल्ताना टी 107 ने एक कुत्ते का शिकार किया। यूं तो कहावत है कि कभी भी कोई कुत्ता कभी भी किसी टाइगर को चुनौती नहीं दे सकता । लेकिन सुबह की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क में ऐसा ही आश्चर्यचकित करने वाला वाकिया घटित हुआ । जानकारी के अनुसार रणथंबोर नेशनल पार्क के जोन नंबर एक पर एक कुत्ता सैलानियों के साथ जंगल में प्रवेश कर गया । रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर एक पर बाघिन टी 107 यानी कि सुल्ताना विचरण करती है।
सुल्ताना की झलक पाने के लिए सैलानी जोन नंबर एक पर भ्रमण कर रहे थे । इसी दौरान जिप्सी के साथ विचरण करता हुआ एक कुत्ता भी स्पोट पर पहुंच गया। जहां बाघिन सुल्ताना की साइटिंग हो रही थी । कुत्ते को देखकर बाघिन आक्रोश में आ गई और जिप्सी के बीच से जंप लगा कर कुत्ते पर अटैक कर दिया । कुत्ता बिल्कुल भी इस अटैक के लिए सावधान नहीं था । पलक झपकते ही बाघिन सुल्ताना ने कुत्ते का काम तमाम कर दिया। पर्यटकों ने कुत्ते के शिकार का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । बाघिन सुल्ताना का हंटिंग रूप देखकर सैलानी खासा रोमांचित हो उठे यह कोई पहला मामला नहीं है । सुल्ताना अक्सर इस तरह की शैली के लिए जानी जाती है रणथंबोर का यह आश्चर्य चकित करने वाला नजारा सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसको वायरल भी कर दिया ।

0 टिप्पणियाँ