जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर तलब किया। इसके बाद ओएसडी लोकेश शर्मा आज पूछताछ के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दरअसल प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले फोन टेपिंग मामले में सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आज दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष बयानों के लिए 11 बजे उपस्थित हुए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले लोकेश शर्मा को चौथी बार नोटिस जारी कर 6 दिसंबर यानी आज सुबह 11 बजे हाजिर होने के लिए निर्देश दिए थे। इससे पहले 24 जुलाई को पहला और 22 अक्टूबर को दूसरा और तीसरा 12 नवम्बर को हाजिर होने का समन गया, लेकिन लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुए थे।

0 टिप्पणियाँ