सवाईमाधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने सोमवार को अपने सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए । जिला प्रभारी मंत्री ने एक एक कर करीब एक दर्जन लोगों के ज्ञापन लिए और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के जल्द समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की समस्या लेकर आये तो संबंधित अधिकारी परिवादी की समस्या को गम्भीरता से सुने और उसकी समस्या के समाधान को लेकर शत प्रतिशत प्रयास करें। कोई भी समस्या इतनी बड़ी नही होती कि उसका समाधान नही किया जा सके। आमजन की समस्या का समय पर समाधान नही होगा तो समस्याएं बढ़ती जाएंगी ,उन्होंने कहा कि लोगो की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने लोगो को उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया ।