करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
घर-घर दस्तक अभियान और लक्षित वर्ग को कोविड वैक्सीनेशन से टीकाकरण को गति देने हेतु सपोटरा ब्लॉक सभागार में सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश चंद मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कॉविड हैल्थ सहायकों को प्रथम डोज और द्वितीय डोज के लक्ष्य आवंटित किए गए। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद्र मीणा , बीसीएमओ धर्मेंद्र गुर्जर, डीपीएम आशुतोष पांडे मौजूद रहे।
कॉविड हैल्थ सहायकों को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ मीना ने कहा कि लक्षित वर्ग के वैक्सीनेशन करने में सी एच ए की महती भूमिका है। घर-घर दस्तक अभियान सी एच ए के सहयोग से ही सफल हो सकता है, अपने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक बचाव टीका पहुंचा कर कोरोना के बदलते वेरिएंट से बचाव संभव है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्लान बना कर सत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश प्रदान किए।