झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के असनावर कस्बे की उजाड़ नदी की पुलिया पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार 4 लोग गंभीर घायल हो गए थे। जिसमें 2 लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य का गंभीर हालत में उपचार जारी है। असनावर थानाधिकारी हरवंत सिंह ने बताया कि भालता थाना क्षेत्र के गलड़ा निवासी लेखराज मेहर व कल्याणपुरा निवासी बबलू मीणा बाइक द्वारा असनावर से कल्याणपुरा गांव लौट रहे थे। 

उसी दौरान उजाड़ नदी की पुलिया पर सामने से आ रहे बाइक सवार गांधी कुंडी असनावर निवासी महावीर मीणा और बड़ोदिया निवासी भूरालाल की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक चकनाचूर हो गई। और दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा चारों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां लेखराज मेहर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही महावीर मीणा को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया। दो अन्य घायलो का उपचार जारी था, जिसमें देर रात बबलू मीणा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य भूरालाल का झालावाड जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
उधर पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।