झालावाड़ से हरिमोहन चौडावत।
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झालावाड़ द्वारा आमजन को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के लिये जागरुक करने के उद्देश्य से  नवाचार के रुप में आज स्वास्थ्य भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर को किस्मत थीम के आधार पर डेकोरेट किया गया और सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में खड़े स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन लगवाई जा रही। आज सांता क्लॉज़ द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण भी करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आमजन से अपील की जा रही है कि वे कोविड-19 की अपनी दोनो डोज निर्धारित समय पर लगवायें। हालांकि जागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे सांता क्लॉज़ आकर्षण का केंद्र रहे और बच्चे सांता क्लॉज के साथ सेल्फी लेते नजर आए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि आमजन को कोविड-19 वैक्सीन की दोनो डोज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न प्रयास किये जाते रहे है। 

इसी कडी में क्रिसमस-डे की थीम पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण करवा रहा है, ताकि अधिक से अधिक आमजन को कोविड-19 की दोनों डोज लगाई जा सके और कोविड महामारी की संभावना से स्वयं को, परिजनों को व अपने परिचितों को बचाया जा सके। क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य भवन एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर व वैक्सीनेशन सेन्टर पर वैक्सीनेशन टीम द्वारा सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके लिये चिकित्सा विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सेन्टर पर विशेष डेकोरेशन कर क्रिसमस-डे जैसा वातावरण तैयार किया गया है। वैक्सीनेशन हेतु आमजन को आकर्षित करने के लिए वैक्सीनेशन सेन्टर पर क्रिसमस-ट्री व डेकोरेशन भी किया गया है। सांता क्लॉज़ से वेक्सीनेशन करवाने वाले लाभार्थीयों को उपहार देकर भी उत्साह वर्धन किया जा रहा।  सांता क्लॉज की वेशभूषा में खड़ी स्वास्थ्य कर्मी गिरजा वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए दिखा दो प्रकार की वर्तमान हालत को देखते हुए सीएमएचओ साजिद खान के मार्गदर्शन में नवाचार किया जा रहा है इसके लिए वैक्सीनेशन सेंटर को आज के समस्तीपुर सजाकर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा आज सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर भी बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। वैक्सीनेशन लगवाने पहुंचे एक कॉलेज छात्र ने भी टीकाकरण के लिए किए गए इस नवाचार पर खुशी जताई और कहा कि युवाओं में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा है और वर्तमान हालत को देखते हुए टीकाकरण अब आवश्यक है इसके साथ ही कोविड गाइड लाइन की भी पालना जरूरी हो गई है। पूरे मामले में स्वास्थ्य भवन की को कोऑर्डिनेटर धनवंतरी प्रजापति ने भी कहा कि झालावाड़ सीएमएचओ राजस्थान के नेतृत्व में लगातार टीकाकरण को गति दी जा रही और करीब 90% से अधिक लोगों को पहला डॉन लग चुका है वहीं करीब 65% लोगों को लेकिन के दोनों डोली लग चुके हैं ऐसे में केस लोगों को भी लगातार टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए सांता क्लॉज के रूप में जहां एक और भेज सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा तो वही सांता क्लॉज की वेशभूषा में स्वास्थ्य कर्मियों को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भेजा गया है जो नागरिकों से मिलकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व झालावाड़ में एक बार फिर करो ना ने दस्तक दी है और झालावार मेडिकल कॉलेज में लिए गए एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद 23 स्वास्थ विभाग अलर्ट पर हो गया है हालांकि संक्रमित रोगी का सिंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए आगे भेज दिया गया है और संक्रमित रोगी के संपर्क में आए लोगों का गीत सैंपल लिया गया फिलहाल झालावाड़ में संक्रमण को लेकर  हालत चिंताजनक नहीं है।