सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर का रणथंभौर बाघों की अठखेलियों को लेकर पर्यटकों के लिये पसंदीदा जगह है । यहाँ बाघ बाघिन अब रणथंभौर के जंगलों के साथ ही कई मर्तबा रणथंभौर से सटी सड़को पर भी आसानी से नजर आ जाते है। विगत रात सड़क के बीचो-बीच बाघिन 3 शावकों के साथ विचरण करती हुई देखी गई ।
राहगीरों ने बाघिन सहित नन्हे शावकों का वीडियो भी बना लिया, जो जमकर वायरल हो रहा है ,वायरल वीडियो रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 10 का बताया जा रहा है । रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों की अठखेलियां को लेकर विश्व पटल पर अपनी अलग ही पहचान रखता है । इन दिनों क्रिसमस एवं नए साल की छुट्टियों को लेकर रणथंभोर में सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो चुका है।
स्वच्छंद विचरण करते हुए बाघों की अठखेलियां देखने के लिए पर्यटक सात समुंदर पार से बरबस खींचे हुए रणथंभोरसवाई माधोपुर चले आते हैं। रणथंभोर नेशनल पार्क में वन्यजीवों को स्वच्छंद विचरण करता देख पर्यटक खासा रोमांचित होते हैं। रणथंभोर में इन दिनों बाघों की साइटिंग भी लगातार हो रही है जिससे गाइड एवं चालक के साथ-साथ वन प्रशासन के अधिकारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 10 का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में बाघिन अपने तीन नन्हे शावकों के साथ सड़क के बीचो बीच स्वच्छंद विचरण कर रही है । हालांकि अभी तक वन प्रशासन ने बाघिन व शावकों के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है । रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है वर्तमान में लगभग 77 बाघ बाघिन एवं उनके शावक रणथंभोर में विचरण करते हैं ।रणथंभौर नेशनल पार्क में बढ़ती बाघों की संख्या वन प्रशासन के लिए चुनोती भी बनती जा रही है । वन प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी बाघ बाघिन आए दिन सड़कों पर नजर आ रहे हैं इससे पहले सैकड़ों बार बाघ बाघिन सड़क पर बैठे हुए विचरण करते हुए नजर आ चुके हैं देर शाम की बात करें तो रणथंभोर नेशनल पार्क की रणथंभोर रोड, गणेश मार्ग एवं बोदल वन क्षेत्र मे लगातार बाघों का मूवमेंट सड़कों पर देखने को मिलता है वायरल वीडियो रणथंभोर नेशनल पार्क के जोन नंबर 10 का बताया जा रहा है जिसमें बाघिन अपने तीन नन्हे शावकों के साथ मस्ती से विचरण करती हुई नजर आ रही है।


0 टिप्पणियाँ