सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
बीतते हुए साल में बुधवार को एक बार फिर से वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर रही। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सीमेंट फैक्ट्री के पास ही ट्रेन की चपेट में आने से एक नर पैंथर के मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम द्वारा मृत पैंथर के शव को अपने कब्जे में लिया गया। मृत पैंथर के शव को राजबाग नाका बन चौकी पहुंचा कर मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया तथा पोस्टमार्टम के पश्चात विधिवत रूप से मृत पैंथर का अंतिम संस्कार किया गया ।चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से ही पैंथर की मौत हुई है ।वही मृत पैंथर की उम्र 1 साल के लगभग बताई गई ।

0 टिप्पणियाँ