झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ मे बुधवार को न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी फैडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और नई पेंशन स्कीम के आदेश की प्रतिया जलाई। कर्मचारियों की मांग है, कि राजस्थान सिविल सेवा (अंशदायी पेंशन) नियम 2005 को निरस्त कर जनवरी 2004 के बाद नियुक्त 5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी अधिकारियों के लिए राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 लागू किया जाये। कर्मचारियो ने बताया कि नई पेंशन योजना केवल म्यूचुअल फंड योजना है। जिसे कर्मचारियो पर थोपा गया है। वहीं पुरानी पेंशन योजना लागू होने से राज्य सरकार को प्रति वर्ष 6 हजार करोड रूपये की बचत होगी। नई पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद वृद्वावस्था मे आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने मे सक्षम नही है। वहीं एनपीएस मे न्यूनतम पेंशन की भी कोई गारंटी नही है। ऐसे मे कर्मचारी लंबे समय से गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।