झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड जिले के डग कस्बे में दो अलग अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई आसपास मौजूद रहे वासियों व प्रशासन की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। मोहल्ले वासियों ने बताया कि कस्बे के मध्य यहां पूर्व में उप तहसील कार्यालय संचालित होता था। जिसमें एकाएक आग लग गई तथा आग की लपटे उठने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही डग थाना प्रभारी बन्नालाल, हल्का पटवारी राकेश पूनिया सहित आसपास के रहवासी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से पुरानी उप तहसील कार्यालय में रखे पुराने कागजात जलकर नष्ट हो गए। वही अन्य दूसरी घटना में गणेश चोक स्थित झालावाड केंद्रीय सहकारी बैंक में भी कम्प्यूटर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कंप्यूटर व जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। फिलहाल दोनो मामले में डग थाना पुलिस आग के कारणों की गहनता से जाँच कर रही है। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

0 टिप्पणियाँ