झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के सामि या गांव में रविवार को एक बोलेरो वाहन ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।मामले की जानकारी देते हुए सुनेल थाना अधिकारी मनसीराम विश्नोई ने बताया कि आज जब एक बोलेरो वाहन सुनेल की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामिया गांव के समीप सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के दौरान बोलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे दुकान पर बैठकर अलाव ताप रहे लोगों पर जा चढ़ा। हादसे में मौके पर बैठे जगदीश धाकड़, भेरुलाल मेघवाल और गिरधारी मेहर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उनका उपचार जारी है। दो घायलो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सुनेल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।