सपोटरा से विनोद जागिंड।
करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा बाजार में आए दिन चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। चोर बाजार स्थित घरों और दुकानों में रात्रि को खूब धमाचौकड़ी मचा रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन चोरों को पकड़ने के आगे बेबस नजर आ रहा है। जिसके कारण आमजन का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है। ऐसा ही एक वारदात सोमवार-मंगलवार की तडके रात एक बार फिर से देखने को मिली।
जहा अज्ञात चोर किराने की दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर माल पार कर ले गए जिसकी प्राथमिकी पीड़ित ने सपोटरा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।सपोटरा थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नेमीचंद गुप्ता चंद पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने अपनी परचून की दुकान से अज्ञात चोर के द्वारा पीछे की दीवार को तोड़कर माल पार कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
प्राथमिकी में बताया गया है कि पीडित की नारौली मोड़ पर देवांशु किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। दिनांक 6 दिसंबर शाम को पीडित दुकान बंद कर अपने घर चला गया। लेकिन जब दिनांक 7 दिसंबर 2021 को सुबह पीडित दुकान खोलने गया तो हक्का बक्का रह गया। दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला साथ ही गुल्लक भी बिखरी पडी हुई मिली। जब पीडित ने दुकान के अंदर घुस कर देखा गया तो दुकान के पीछे की दीवार टूटी मिली। दुकान के भीतर घुसकर सामान देखने पर मालूम चला कि दुकान में रखा हुआ माल को अज्ञात चोर द्वारा 30 स्पेशल बीड़ी पूड़ा, 502 बीड़ी पुडा, 5 गोल्ड फ्लैक सिगरेट के डंडा, 10 किलो काजू 10 किलो बादाम, दाख एक कार्टून, नगद रेजगारी तीन- चार हजार रुपए को चुरा कर अपने साथ ले गये। प्राथमिकी में बताया गया है कि अज्ञात चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आ रहा है। पीड़ित की प्राथमिकी के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के विरोध में व्यापार संघ ने रखा बाजार बंद।
अज्ञात चोर के द्वारा परचून की दुकान की दीवार को तोड़कर माल पार कर ले जाने की घटना पर आक्रोशित हुए व्यापार संघ के दुकानदारों ने घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर चोरों का पता लगाने की बात कही और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए। इस पर पुलिस निरीक्षक बनवारी लाल मीणा द्वारा मौके पर पहुंचकर किराना व्यापार संघ अध्यक्ष मुनिराज मीणा सहित सभी दुकानदारों को संतुष्ट करते हुए शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने के साथ अज्ञात चोर को गिरफ्तार करने की बात कहने पर बाजार की दुकानें खुली।

0 टिप्पणियाँ