विनोद कुमार जांगिड़।
करौली जिले की कुडगांव पुलिस द्वारा लगातार एक के बाद एक सफलता प्राप्त करती जा रही है। कुडगांव पुलिस द्वारा जहां 2 दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपए कीमत की अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित तस्करों को पकड़ा था वही थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा की गोपनीय रणनीति से पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।जिसमें पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 1 माह से फरार चल रहे  आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 5000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। कुडगांव थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि थाना कुडगांव के प्रकरण संख्या 176/21 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 302, 120 आईपीसी 3/25,  3/27 आर्म्स एक्ट में नामजद मुलजिम राधेश्याम पुत्र बृजमोहन उम्र 23 साल जाति गुर्जर निवासी बाढ़ गुलाल थाना कुडगांव जिला करौली को गांव होदा हेली थाना नादोती से गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात करने के बाद अंकलेश्वर गुजरात भाग गया था जो करीब 1 महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मुलजिम की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।गांव बाढ़ गुलाल में हुई अप्रिय घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मुकदमा हाजा के फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की कई टीमों का गठन किया था।
उक्त टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद आरपीएस अधिकारी, वृत कैलादेवी महावीर सिंह आरपीएस के निर्देशन में मुकदमा हाजा के आरोपियों की तलाश हेतु थाना हाज़ा के गांव बाढ़ गुलाल, के जंगलों के पांचना के बीहड़ो व नादोती, श्रीमहावीरजी के जंगलों एवं मासलपुर मंडरायल के डांग क्षेत्रों में मुलजिम की तलाश के प्रयास किए गए व जंगलों में कोम्बिंग कर एवं ड्रोन कैमरे की सहायता से मुलजिमो की तलाश के प्रयास किए गए।टीमों के प्रयास से उक्त मुकदमे में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।