सवाईमाधोपुर हेमेंद्र शर्मा।
सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में बुधवार को कैटरीना कैफ व वर विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ । हल्दी सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से हुआ । हल्दी सेरेमनी में बड़े फिल्मी सितारों की मौजूदगी में पीले वस्त्रों में सजी फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आई। हल्दी रस्म के दौरान कैटरीना कैफ विक्की कौशल ने एक दूसरे को हल्दी का तिलक लगाकर रस्म अदायगी की। हल्दी की रश्म होटल के खरबूजा महल के बाहर खाली मैदान पर हुई ।
हल्दी की रस्म के दौरान डीजे पर म्यूजिक बजता रहा। हल्दी रस्म पूरी होने पर लंच कार्यक्रम शुरू हो गया है। शादी का कार्यक्रम 9 दिसंबर को दोपहर में शुरू होगा। सबसे पहले दोपहर 1 बजे दुल्हे राजा विक्की कौशल की सेहरा बंधी होगी। इसके बाद 3 बजे वे मंडप में पहुंचेंगे। शाम को कपल सिक्स सेंस होटल में बने कांच के शीश महल बनाये गए रजवाड़ी मंडप में सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधेगे। सफेद घोडी पर सवार होकर विकी कौशल शादी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात 8 बजे से डिनर पार्टी शुरू होगी। डिनर पार्टी के बाद कपल सात फेरे लेकर जन्म जन्मों के वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
शादी में जनता जोधपुर स्वीट्स से पंहुँची मिठाईयां।
फ़िल्म अभिनेता विक्की कौशल व कटरीना की शादी में आए मेहमान राजस्थानी ओर गुजराती मिठाइयां का स्वाद चखेंगे। सवाई माधोपुर की जनता जोधपुर स्वीट्स से करीब 10 तरह की मिठाइयां होटल भेजी गई हैं। इसके अलावा नाश्ते में समोसा और दाल की कचौरी भेजी जा रही हैं। जोधपुर स्वीट होम के अर्जुन उपाध्याय ने बताया कि स्पेशल मेहमानों के लिए ये मिठाइयां भेजी गई हैं। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट जोधपुर की मावा कचौरी और बीकानेर के गोंद पाक का भी स्वाद चखेंगे। इसके अलावा ब्रेक फास्ट में गुजराती ढोकला भी परोसा गया है। हल्दी सेरेमनी के लिए समोसा, कचौरी और ढोकला भेजे गए हैं।अर्जुन उपाध्याय ने बताया कि करीब 10 तरह की 80 किलो मिठाइयां होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा भेजी गई है। इनमें ड्राई फ्रूट बाइट्स, मूंग दाल बर्फी, गुजराती बखलावा, मावा कचौरी, गोंद पाक, काजू पान, काजू बाइट्स और चोको बाइट्स जैसी मिठाइयों के पैकेट तैयार कर भेजे गए हैं। होटल मैनेजमेंट की ओर से जोधपुर स्वीट होम से सभी तरह की 8-8 किलो मिठाइयां मंगवाई गई है। यहीं मिठाई शादी में शिरकत करने वाले गेस्ट को परोसी जाएंगी। जोधपुर स्वीट्स की ओर से स्पेशल गेस्ट के ब्रेक फास्ट के लिए 80 पीस समोसे, 80 पीस दाल कचोरी और 100 पीस ढोकला भेजे गए है। इसी तरह तरह 9 दिसम्बर के नाश्ते के लिए भी सुबह 9 बजे होटल में 100 पीस समोसे और 100 ढोकले भिजवाए जाएंगे। मिठाइयां पहले भेजी जा चुकी हैं।

0 टिप्पणियाँ