झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
अखिल राजस्थान मदरसा, पैराटीचर्, राजीव गांधी पाठशाला पैराटीचर व शिक्षाकर्मी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में मदरसा पैराटीचर, शिक्षाकर्मी बुधवार को अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर शहर में रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि मदरसा पैरा टीचर को शिक्षाकर्मियों का लंबे समय से आंदोलन चल रहा है और बीते 29 दिनों से वे जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे हैं।  2 दिन पूर्व मदरसा पैराटीचर ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया को भी अपनी मांगों से अवगत कराया था लेकिन हालात जस के तस रहे ऐसे में आज सभी मदरसा पैराटीचर हुआ शिक्षाकर्मी आज का जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे, जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मदरसा पैराटीचर शाहिस्ता ने बताया कि बीते 15 वर्षो से बहुत ही अल्प वेतन में मदरसा पैरा टीचर का काम कर रही। उनसे अधिक भुगतान तो नरेगा श्रमिकों को मिल जाता है। ऐसे में प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानजनक वेतन मान दे और संविदा कर्मियों की श्रेणी से हटाकर नियमितीकरण करे। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चुनावी मेनिफेस्टो में भी मदरसा पैरा टीचर्स को नियमितीकरण का वादा किया था। लेकिन चुनावी वादे कांग्रेस पार्टी सरकार बनने के बाद भूल गई। ऐसे में सभी मदरसा पैरा टीचर्स का धरना प्रदर्शन मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।