सवाईमाधोपुर हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में फिल्म स्टार कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरों पर है।। आज महिला संगीत का कार्यक्रम होगा सुरक्षा को लेकर चौथ का बरवाड़ा थाना अधिकारी टीनू सोगरवाल ने पुलिस जाब्ते के साथ होटल सिक्स सेंस पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा होटलियर्स से मेहमानों के आने का रूट चार्ट की जानकारी ली। होटल सिक्स सेंस में कैटरीना- विक्की कौशल की शादी में शिरकत करने के लिए आने वाले मेहमानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया है, जिससे मिट्टी नहीं उड़े और मेहमान सुरक्षित होटल में पहुंच सके। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी ने होटल सिक्स सेंस पहुंच कर प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की तथा रूट चार्ट तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा के मध्यनेजर होटल में मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में बाउंसर ओर राजस्थान पुलिस के जवान तैनात है। शादी को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। शादी में शामिल होने वाले वीआईपी एंव फ़िल्म सेलिब्रेटियों के आने का सिलसिला जारी है। आज महिला संगीत कल 8 दिसम्बर को मेहंदी की रस्म और 9 दिसम्बर को विक्की कौशल और कैटरीना परिणय सूत्र में बंधेंगे।

वाहनों पर लगाये गए हैं स्टीकर।
फिल्म स्टार कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में सुरक्षा इस कदर मुस्तैद है कि बिना स्टीकर लगी गाड़ी लेकर आए मेहमानों को बाउंसरो ने होटल के द्वार से ही वापस भेज दिया।
कैटरीना कैफ की शादी में आने वाले मेहमानों को कोड अलॉट किया गया है। साथ ही जिन वाहनों में मेहमान होटल आ रहे हैं उन्हें स्टीकर दिए गए हैं। बिना स्टीकर लगी गाड़ियों को होटल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार प्रातः 4 गाड़ियों में सवार होकर आए मेहमानों को सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा के प्रवेश द्वार से ही बाउंसर व होटल प्रबंधन ने वापस भेज दिया। कैटरीना कैफ विकी कौशल की हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म स्टार कबीर खान, मिनी माथुर, अंगद, विकी कौशल के भाई सनी कौशल सहित दर्जनों फिल्म स्टार क्रिकेटरों के आने की संभावना है।