उदयपुर भगवान प्रजापत।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 12 दिसम्बर को होने वाली कांग्रेस की महारैली मे अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर सोमवार को उदयपुर जिले के नए प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पहली बैठक ली। एसआईईआरटी में आयोजित हुई बैठक में शहर और देहात कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में राम लाल जाट ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए देश में बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 
जाट ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नितियों की वजह से देश की आम जनता परेशान हो रही हैं। इतना ही नही मोदी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो गयी हैं। उनके पास देश को जनता को देने के लिए कुछ नही हैं। अब वक्त आ गया हैं कि मोदी सरकार को आइना दिखाया जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना होगा। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि गहलोत सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए और जनता को मोदी सरकार की नाकमिया बताए। उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत सरकार लगातार भर्तिया खोलकर रोजगार देने का काम कर रही हैं जबकि केन्द्र सरकार ने युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया हैं। बैठक में शहर और देहात कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्षो सहित कई नेताओं ने जाट की अगवानी की। बैठक में पूर्व मंत्री मांगी लाल गरासिया, देहात निर्वतमान जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, शहर निर्वतमान जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, गिर्वा प्रधान सज्जन देवी कटारा, मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष निलिमा सुखाड़िया सहित कई लोग मौजूद थे।