सवाईमाधोपुर हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले में शादी सीजन के दौरान इन दिनों विधायकों पर शादी समारोह में जमकर नाचने की खुमारी छाई हुई है। इस दौरान विधायक प्रतिष्ठित पद की गरिमा भूल शादी की मस्ती में सराबोर होकर जमकर झूमते हुए नजर आए। सवाई माधोपुर जिले के यह विधायक हैं अशोक बैरवा तथा इंदिरा मीणा। सवाई माधोपुर जिले के बामनवास की विधायक इंदिरा मीणा वैसे भी शादी समारोह में अक्सर नाचती हुई देखी जाती है।
 विगत दिनों भी कुछ शादियों में उनके डांस करने के वीडियो जमकर वायरल हुए थे। वही एक बार फिर से जब एक दिवस पुर्व बामनवास विधानसभा क्षेत्र के निमोद गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ता की शादी थी , बामनवास विधायक इंदिरा मीणा शादी समारोह में पहुंची।  तब शादी समारोह में शिरकत कर रहे लोगों के आग्रह पर उन्होंने राजस्थानी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। विधायक इंदिरा मीणा को नाचते हुए देखकर इस दृश्य का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया ।वही शादी की मस्ती में सराबोर होकर नाचने की होड में खंडार विधायक अशोक बैरवा भी इंदिरा मीणा से दो कदम आगे दिखाई दिए ।सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर ही उनके पारिवारिक एक शादी समारोह में खंडार विधायक अशोक बैरवा ने पारिवारिक महिलाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए ।शादी की मस्ती के रंग में विधायकी का सुरूर भूल गए और पूरी तरह शादी के रस में सराबोर होकर मस्ती में झूमते नजर आए ।दोनों ही विधायकों का शादी में जमकर डांस करने का यह वीडियो अब सवाई माधोपुर में खूब वायरल हो रहा है।