जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जोधपुर जिले के जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर मंगलवार देर शाम को हुई एक सड़क दुर्घटना में सेना के एक मेजर की मौत हो गई। जबकि 2 जवान घायल हो गए। पुलिस ने घायल जवानों को मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर से मंगलवार दोपहर रवाना हुए मेजर मनदीप सिंह भाटिया (30) जोधपुर आ रहे थे। बालेसर के आगे लोरड़ी गांव के पास सेना की जिप्सी और एक इनोवा के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में सेना की जिप्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मेजर मनदीप सिंह भाटिया की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। वे जिप्सी में आगे बैठे थे। उनके साथ के दोनों सिपाही विकास त्रिपाठी और विकास पांडे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम भेजा गया।

0 टिप्पणियाँ