जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर में छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अलवर कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली और दुष्कर्मियों के खिलाफ कानूनन सख्त कार्रवाई की मांग की है l वहीं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर पीड़िता व उनके परिवार को न्याय सुनिश्चित करें और दुष्कर्मियों के खिलाफ कानूनन कड़ी कारवाई हो, जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और प्रदेश की बहन बेटियों को सुरक्षित माहौल मिल सकेl प्रदेश की बहन बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जरूरत है की पटरी से उतर चुकी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर गंभीरता से ध्यान दें, बिगड़ी कानून व्यवस्था के बारे में आखिर कब तक आप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे और कब तक मौन रहेंगे ?

0 टिप्पणियाँ