जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की मांग को लेकर हाईकोर्ट सीनियर लॉयर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूनम चंद भण्डारी के नेतृत्व में करीब 1000 कम्प्यूटर टीचर्स मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ही सरकार की ओर से यह प्रस्ताव आया है कि उनके अधिकारियों से बात कर ली जाए। लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि सीएम अशोक गहलोत से कम किसी से बात नहीं होगी ।  सीएम गहलोत से ही वार्ता होगी उनके आश्वासन के बाद ही हम यहां से हटेंगे । पुलिस ने बिना बात  प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया और एक छात्र को जबरदस्ती पकड़ कर थाने ले गए हैं। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि  उनसे सीएम गहलोत के स्तर पर बातचीत हो और गिरफ्तार बच्चों को छोड़ा जाए।अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी ने कहा कि दसवीं और ग्यारहवीं के बच्चे बिना कंप्यूटर शिक्षक के अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में वह कैसे कंप्यूटर की शिक्षा ले पाएंगे और सरकार अब भी कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही है ।