जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में कोरोना के 21 नए केस दर्ज किए गए है। वहीं एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक 85 रही। प्रदेश में मंगलवार को 21 कोरोना के नए मामले देखने को मिले। इसमें सबसे अधिक 9 मरीज राजधानी जयपुर में मिले। राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर में तीन, गंगानागर में एक, जैसलमेर में चार, झुंझुनूं में एक, जोधपुर में एक, प्रतापगढ़ में एक, उदयपुर में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं एक्टिव केस की बात की जाए तो प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 217 रही। 13 मरीज रिकवर हुए।जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या सबसे अधिक 85 रही। प्रदेश में अब तक कोरोना से 8961 मौतें हो चुकी है और अब तक 946095 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 945928 मरीज रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं।