जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा अपनी प्रेमिका महिला से मिलने आए उसके प्रेमी को महिला के पति ने मार दिया। प्रेमी की मौत हो गई और पति फरार हो गया। मामला जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके का है। हत्या करने वाले फरार आरोपी की तलाश में पूरे शहर में छापेमारी की जा रही है। विश्वकर्मा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी योगेश कुमार मंगलवार सवेरे करीब पांच बजे विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर उद्योग विहार में बस से उतरा ही था। योगेश की प्रेमिका उसे लेने स्टैंड पर पहुंची ही थी। जैसे ही दोनो ने मुलाकात की पीछे से महिला का पति करण वहां आ पहुंचा। करण ने पहले तो अपनी पत्नी को पीटा और जब योगेश उसे बचाने आया तो योगेश की चाकू मारकर उसने हत्या कर दी। उसे कई चाकू मारे और खून से सनी हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। इस हत्याकांड के बाद से अब आरोपी करण फरार है। पुलिस ने बताया कि योगेश और उसकी प्रेमिका के तीन साल की एक बेटी है। पिछले दिनों उसका जन्मदिन था। लेकिन उस समय योगेश बच्ची से मिलने नहीं आ सका था। अब वह चोरी छुपे मिलने आया था और जान गवां बैठा।

प्रेमी पति को पहले ही दे चुका था धमकी।
महिला से प्रांरभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि योगेश और महिला के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ समय पहले ही करण को जानकारी मिली थी। उसके बाद उसने योगेश को फोन पर धमकाया था। उसे धमकी दी थी कि जिस दिन जयपुर आ गया वह दिन तेरा आखिरी दिन होगा। उसे दिन तुझे सलटा दूंगा। करण की इस धमकी को योगेश ने गंभीरता से नहीं लिया और आखिर आज सवेरे करण ने बीच सड़क योगेश की हत्या कर दी और फरार हो गया।